मा.वि. श्री वीररत्न विजयजी का 69 वां जंन्मोत्सव

भव्य शोभा यात्रा एवं विशाल धर्मसभा के साथ होगा आयोजन
भारत भर के गुरू भक्तों का लगेगा जमघट

देवास। मालवांचल में 272 जिन मंदिर, उपाश्रय, गौशाला का निर्माण करके इतिहास रचने वाले पूज्य अनुयोगाचार्य वीररत्न विजयजी म.सा. का 69 वां जन्मोत्सव इस बार श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर श्री संघ एवं ट्रस्ट के अंतर्गत तीन दिवसीय महामहोत्सव के साथ आयोजित किया जा रहा है। संपूर्ण कार्यक्रम को आयोजित करने का लाभ अजय कुमार धर्मेन्द्र कुमार मूणत परिवार ने प्राप्त किया। मुख्य कार्यक्रम 16 मार्च को होगा। जिसमें गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, चैन्नई, बैंगलोर एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से गुरूभक्त सम्मिलित होंगें।
प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि 14 मार्च को प्रात: 8.30 बजे पूज्य गुरूदेव का नगर प्रवेश मंडी धर्मशाला से होगा जिसकी अगवानी वनमंत्री विजय शाह करेंगे। पूज्यश्री के 69 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इतनी ही विशिष्ठ संघ पूजन नगर प्रवेश के पूर्व मंडी धर्मशाला पर होगा। तत्पश्चाम गुरू गीत गंगा , स्नेह भोज, अंग रचना मंदिर जी पर होगी। 15 मार्च को श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जिनालयों में 18 अभिषेक का महाविधान होगा। जिसमें ऊर्जा मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा उपस्थित रहेंगे। शाम को महाआरती के साथ एक शाम गुरूवर के नाम विशेष भक्ति संध्या होगी। जिसमें श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ म्यूजिकल गु्रप के साथ मुम्बई के राष्ट्रीय संगीतकार अनिल राठोरा, नवोदित बाल कलाकार आदित्य प्रस्तुुुति देंगे। 16 मार्च को गुरूदेव के जन्म दिवस पर प्रात: 8 बजे जिनालय प्रांगण में नवकारशी के बाद विशाल गुरूभक्ति शोभा यात्रा निकाली जावेगी। विशेष आकर्षणों से सुसज्जित इस यात्रा का समापन पर मंडी धर्मशाला में धर्म सभा के रूप में होगा। यहां पर गुरूवंदना, मंगलाचरण, गीत संगीत, कामली अर्पण, केशर चावल से वधामणा, गुरूपूूजन, मूणत परिवार का अभिनंदन, राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव का काव्यपाठ, आगामी चातुर्मास की घोषणा, श्री नाकोड़ा भैरवनाथ की प्रतिमा भराना तथा प्रतिष्ठा की बोली एवं स्वामिवात्सल्य के कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, झाबुआ सांसद गुमानमल डामोर , पूर्व मंत्री पारस जैन , विधायक गायत्री राजे पवार, विधायक मनोज चौधरी, सज्जनसिंह वर्मा, दीपक जोशी, हिम्मत कोठारी, सुभाष शर्मा, दुर्गेश अग्रवाल, रायसिंह सेंधव, जयसिंह ठाकुर, मनोज राजानी आदि उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि जन्मदिन पर पूज्य श्री किसी का भी उपहार स्वीकार नहीं करते हैं। मूणत परिवार ने संपूर्ण आयोजन अपनी बहन अनिता मूणत की स्मृति में आयोजित किया है।