देवास : मृत्युंजय जोशी भारत के जाने माने संस्थान सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी, दिल्ली द्वारा दी जाने वाली प्रतिष्ठित जीविका फेलोशिप के लिए चयनित हुए हैं, जिसका कार्यकाल 1 वर्ष का होगाI जीविका फेलोशिप के माध्यम से वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए कानूनी प्रशिक्षण लागू करने और स्ट्रीट वेंडरों को उनके अधिकारों को लागू करने में सहायता करने एवं सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी (सीसीएस) में वरिष्ठ टीम के सदस्यों के साथ कार्य करने और भारतीय नीति परिदृश्य में अनुसंधान को समझने का अवसर प्रदान करेगीI जीविका फेलोशिप का मूलतः लक्ष्य स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं के समाधानों को उन तक पहुँचाकर जमीनी स्तर पर लागू करने में सहायता करना हैI इस फेलोशिप के माध्यम से नेशनल हॉकर्स फेडरेशन के साथ भी कार्य करने का अनुभव प्राप्त होगाI
मृत्युंजय जोशी, सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नोएडा से बीबीए एलएलबी की पढ़ाई कर रहे है । मृत्युंजय जोशी की प्रारंभिक शिक्षा खातेगांव क्षेत्र के ग्राम कोलारी के एक निजी स्कूल से प्रारंभ हुई एवं कक्षा 10वीं और 12वी (वाणिज्य संकाय) की पढ़ाई पुष्पदीप इंटरनेशनल स्कूल खातेगांव से की।
कक्षा 9 वी से ही लॉ में रुचि रखने वाले मृत्युंजय ने एक अच्छे महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर सफलतापूर्वक भारत के जाने माने महाविद्यालय सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नोएडा में प्रवेश प्राप्त कियाI मृत्युंजय जोशी भारतीय छात्र संसद म.प्र. के राज्य समन्वयक एवं भारतीय राष्ट्रीय युवा परिषद के प्रदेश सचिव है एवं कानून क्षेत्र में भारत के जाने माने लॉ पोर्टल बार एंड बेंच, लॉक्टोपस, नीति मंथन, इंडियन नेशनल बार एशोसिएशन, नवज्योति फाउंडेशन एवं एड इंडिया के साथ कार्यरत है।
