कांटाफोड(बालकृष्ण शर्मा)- नगर मे रविवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर मे पहुंचकर नारेबाजी करते हुए युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। ब्लाक युवक कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित जायसवाल ने बताया की मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर विक्रांत भुरीया के विरूद्ध बिना जांच असत्य आधारो पर विभिन्न धाराओं मे प्रकरण दर्ज किया गया था उक्त प्रकरण को निरस्त किए जाने के संबंध मे थाना परिसर मे पह़ुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम कांटाफोड थाना प्रभारी महेंद्र सिंह गौड को सौंपा। ज्ञापन के दौरान कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य मनोज होलानी , ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव, मुकेश राठौर, ब्रजमोहन तिवारी, कैलाश अमोदिया, रमेश यादव, गुरमीत भाटिया, अभिषेक चौरसिया, ललित सोनी, किरण रत्नपारखी, शिव परमार, शाहिद खान सहित कांग्रेस नेता एवं युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन युवा नेता अभिषेक भट्ट ने किया।
















