युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

देवास(नरेंद्र चौहान)। हाटपिपलिया थाना अंतर्गत नेवरी में रहने वाला एक युवक 2 दिन से लापता था। परिजन उसे तलाश कर रहे थे लेकिन वह कहीं नहीं मिल रहा था जिसके चलते परिजनों ने नेवरी चौकी और हाटपिपल्या थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लापता युवक उज्जैन के जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती मिला। जिसे परिजन घर लेकर आए लेकिन गुरुवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ी और परिजन तत्काल उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत के कारण का पता चलेगा।

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211022-WA0033.mp4

दरअसल हाटपिपलिया थाना अंतर्गत नेवरी का रहने वाला विकास पिता दिनेश वर्मा 21 वर्ष मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे घर से अपनी बड़ी बहन सपना के पास इंदौर मिलने जाने का कहकर घर से निकला था लेकिन वह इंदौर में ही पहुंचा। परिजनों को जब सपना ने शाम को घर फोन लगाकर बताया कि विकास घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तत्काल उसे मोबाइल लगाया लेकिन उसका मोबाइल पर बंद मिला।

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211022-WA0035.mp4

जिस पर परिजनों ने उसकी तलाश करना शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिला।जिस पर परिजनों ने विकास वर्मा की गुमशुदगी नेवरी चौकी और हाटपिपलिया थाने में दर्ज करवाई। इधर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे उज्जैन से फोन आया कि विकास वर्मा उज्जैन के जिला चिकित्सालय में भर्ती है और वह रेलवे स्टेशन पर मिला था। विकास का पेट दर्द होने के चलते उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया था। तत्काल परिजन उसे लेने के लिए उज्जैन के जिला चिकित्सालय पहुंचे। विकास वर्मा को लेकर परिजन उज्जैन से निकले। विकास ने परिजनों से रास्ते में भूख लगने की बात कही। लेकिन रास्ते मे दुकानें बंद मिली। सुबह करीब 6 बजे परिजन विकास को लेकर नेवरी अपने घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उसने जूस पिया और थूली भी खाई। लेकिन कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी।तत्काल परिजन से लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि विकास वर्मा की रास्ते में ही मौत हो गई थी। विकास वर्मा का एक बड़ा भाई है और दोनों मिलकर नेवरी बाईपास पर सैलून की दुकान संचालित करते हैं। फिलहाल विकास की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।