युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ की दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ

देवास। बीती रात शहर के मक्सी रोड पर स्थित युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ की टायर की दुकान पर चोरो ने शटर उचकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के बताये अनुसार आज सुबह दुकान में चोरी की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता द्वारा बीएनपी थाने में सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर आस पास लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली। दुकान मालिक जितेंद्र सिंह गौड़ के अनुसाए चोरो द्वारा दुकान की शटर उचकाकर दुकान में रखे नकदी व टायर कुल कीमत लगभग साढ़े 6 लाख की चोरी की है, और चोर आयशर वाहन में चोरी का सामान भरकर ले गए है। पुलिस जाँच मे जुटी हुई है। गौड़ के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है, जो की पुलिस को बता रहा है कि वह दुकान के बाहर से कबाड़ भर के ले गया था।