युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की अपनी टीम तैयार, कार्यकारिणी में एक जिला महामंत्री पद रिक्त

देवास। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम सोनी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार, प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा कविता पाटीदार के निर्देशानुसार समस्त क्षेत्रीय सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों की सहमति व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिलाध्यक्ष श्री सोनी ने अपनी जिला टीम में 1 जिला महामंत्री पद रिक्त रखा है। युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष पद पर अनिल गोदारा, मनीष पाटीदार, लोकेन्द्र सिंह टॉक, विनोद खिलेरी, आयुष भूतड़ा, संदीप गुर्जर, सुरेन्द्र सिंह परिहार, पवन सेंधव, जिला महामंत्री महेन्द्र पंवार, जिलामंत्री कुणाल सिंह सेंगर, दुर्गेश चिल्लौरिया, राजकुमार पाटीदार, आनंद भौंडा (मीणा), राजकमल दावठा, राहुल मालवीया, सुदर्शन दुबे, अरविंद सिंह पंवार, जिला कोषाध्यक्ष पुष्पराज सिंह रजापुर, जिला सह कोषाध्यक्ष रोहित पटेल, चेतन सिंह सेंधव, सन्नी जैन, जिला मीडिया प्रभारी सतीष चौहान, जिला सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जवासिया, जिला कार्यालय मंत्री मनीष पंड्या, जिला सह कार्यालय मंत्री गौरव दुबे, धर्मेन्द्र नागर, जिला प्रभारी पालिसी एवं रिर्सच अक्षय जोशी, अंकित जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी यश वर्मा, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी गणेश पटेल, कोशराज सिंह, जिला आईटी सेल प्रभारी मोहित शर्मा, जिला सह आईटी सेल प्रभारी संजय बंजारा, गौरव पटेल, मयंक श्रीवास्तव को नियुक्त किया है। युवा मोर्चा के सभी नवीन पदाधिकारियों के मनोनयन पर भाजपा के वरिष्ठजनों, समस्त मोर्चा पदाधिकारियों एवं ईष्टमित्रों ने बधाई दी है।