गढ़ाकोटा(सागर) कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विगत दिनों किसान कांग्रेस की अगुवाई में महंगाई के विरोध में दोपहर में नगर के मुख्य मार्गों से होकर दमोह फ़टका,मुखर्जी चौक और बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभा के साथ कांग्रेसीजनों द्वारा गैस सिलेंडर को माला पहनाकर हाथठेला पर रखकर “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” , “जब से भाजपा आयी हैं कमर तोड़ महंगाई है”के नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली गई ।
इस रैली के समापन पर स्थानीय तहसीलदार कुलदीप परासर के द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय को किसान कांग्रेस द्वारा मंहगाई के खिलाफ तथा जिला कांग्रेस सेवादल ग्रामीण द्वारा धसान नदी पर बंध रहे विशाल उल्दन बाँध से रहली विधानसभा क्षेत्र को खुरई, बण्डा और बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्रों के जैसे नहरों जोड़कर सूखे रकबे को सिंचित करने की जो योजना है कि भाँति उक्त बाँध से नहर द्वारा रहली विधानसभा क्षेत्र को भी जो सिचाई की सुविधा कि कमी के चलते मानसून पर आश्रित कृषि करने मजबूर है को नहर से जोडकर रकबा सिंचित किया जावे तथा रहली विधानसभा क्षेत्र जो पूर्णतः कृषि पर आश्रित है के बाँध से निकलने वाली नहर से जुड़ जाने से यह क्षेत्र जो बीड़ी उधोग के बंद हो जाने से जो बेकारी, बेरोजगारी की समस्या लंबे समय से गुजर रहा है जिसके कारण इस क्षेत्र से रोजगार की तलाश में जो हजारों की संख्या में आम आदमी का पलायन अनवरत जारी है पर रोक लगेगी तथा लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठेगा उक्त बात कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने ज्ञापन वाचन के दौरान बस स्टैंड पर रखी जिसका सभी लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया ।
नुक्कड़ सभा को रहली से कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रहली सौरभ हजारी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति पटेल,विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश साहू कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे, महेन्द्र सगोंनया,योगेश पटेल देवीसिंह ने सम्बोधित किया आभार किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र ठाकुर ने किया इस कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाउपाध्यक्ष प्रमोद नायक,सेवादल ग्रामीण जिलाकोषाध्यक्ष पंकज पाटकर,अली खान,शम्भू दुबे,पवन नायक,विक्रम यादव,दयाराम पटेल,मंडलम कमलेश लोधी,ब्लॉक अध्यक्ष मजीद खान,जावेद मयूर खान,मुबारक खान भरत लोधी,देवेन्द्र कुशवाहा सहित दर्जनों कांग्रेसीजनों ने भाग लिया..














