राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी की जिला स्तरीय बैठक रविवार को खेड़ा खाल के चंद्रकेश्वर तीर्थस्थान पर सम्पन्न हुई , बैठक में देवास जिले के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
बैठक में हिंदुत्व से जुड़े कई विषयो पर , वाहिनी के विस्तार पर , महिला मोर्चा के गठन पर, गौ रक्षा, गौ शालाओ के रख रखाव जैसे कई विषयों पर चर्चा हुई । इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश संगठन मंत्री श्री राजवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ यशपाल सिंह ठाकुर , जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा , उपाध्यक्ष सन्तोष धनगर,जिला सह प्रभारी जयंती जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अनुज सिंगी(शुभम), जिला महासचिव विनोद राठौड़, जिला सचिव रूप सिंग जोधा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज डाबी एव बाकी पदाधिकारी तथा चंद्रकेश्वर तीर्थ आश्रम के गुरुदेव श्री सेवक दास जी महाराज उपस्थिस हुए एवम सभी अदधिकारियो ने अपने अपने विचार रखे , बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री श्री राजवीर चौहान ने की एवम सदस्यों ने उनका स्वागत किया ,बैठक में आनेवाले दिनों में सभी पदाधिकारियों को संगठन विस्तार जी जिम्मेदारियां भी दी गयी ।














