गढ़ाकोटा (सागर)। कांग्रेस सेवादल के जिलाउपाध्यक्ष प्रमोद नायक ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे के निर्देशन में जिला कांग्रेस सेवादल के ग्रामीण कार्यालय गढाकोटा में सेवादल की कोर कमेटी की बैठक की गई कि जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि सितंबर माह का अंतिम रविवार को जो 26 तारीख को राहतगढ़ के झिला गाँव मे दोपहर 12 बजे कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर का झंडावंदन कार्यक्रम होना तय हुआ है…
विज्ञप्ति के अंत मे श्री नायक ने लेख किया है कि झिला में झंडावंदन के कार्यक्रम के सम्बंध में सेवादल ग्रामीण के जिला सचिव दादा भैरो अठिया जिला महासचिव द्वय गुलाब कुशवाहा राजकुमार कुशवाहा,सेवादल ग्रामीण के जिला सचिव द्वय राजेन्द्र कुशवाहा,हेमराज कुशवाहा जिला सहसचिव सेवादल ग्रामीण नारायण चढ़ार तथा कांग्रेस सेवादल के राहतगढ के ब्लॉक अध्यक्ष कम्मोदी अहिरवार व नगराध्यक्ष असलम खान से तैयारियों को लेकर चर्चा के दौरान कांग्रेस के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित सभी वरिष्ठ जनों व पदाधिकारियों सहित सेवादल की तीनों बिग सहित, किसान कांग्रेस,महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस,एन एस यू आई के सभी कांग्रेसिजनों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौपी गई है,तथा इसी दिन राहतगढ़ ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक व जिला पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र राहतगढ के वरिष्ठ कांग्रेसिजनो कि उपस्थिति में तथा उनके मुख्य व विशिष्ट आतिथ्य व कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे की अध्यक्षता में सौपे जानें का भी कार्यक्रम है सभी सेवादल ग्रामीण के जिला पदाधिकारियों को भी सूचित किया जाता है कि सभी साथी सेवादल की यूनिफॉर्म में 26 सितंबर में दोपहर 12 बजे राहतगढ़ के झिला गाँव में आयोजित हो रहे झंडावंदन कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें . ..














