लगभग 20 घंटे के रेस्कयू के बाद मिला 6 वर्षीय बालक का शव,कल दोपहर 1:00 बजे के लगभग खेलते वक़्त कुए मे गिर गया था 6 वर्षीय नाज़िम

कल पठानकुआ क्षेत्र के हारून कॉलोनी में रहने वाला 6 वर्षीय बालक जिसका नाम नाजिम पिता गफ्फार है वह लगभग दोपहर 1 बजे खेलते वक्त करीब 70 फीट पानी से भरे कुएं में गिर गया था

जैसे ही घटना की जानकारी प्रशासन को मिली तो तत्काल ही रेस्क्यू टीम, प्रशासनिक अमला वह नगर निगम टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन मैं जुट गई थी लगभग 20 घंटे से ज्यादा समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आज सुबह तकरीबन 8:45 बजे नाज़िम का शव कुँए में से निकाला गया। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया