वयोवृद्ध भाग्यवंती बाई घावरी का 85 वर्ष की आयु में निधन

कांटाफोड(बालकृष्ण शर्मा) – नगर की वयोवृद्ध सामाजिक धार्मिक सहयोगी प्रवृत्ति की महिला नगर परिषद अधिकारी सतीश घावरी लकेश घावरी की माताजी चेतन, रमन, संस्कार, सौम्य घावरी की दादी भाग्यवंती बाई का 85 वर्ष की आयु मे आकस्मिक निधन हो गया। भाग्यवंती बाई सभी के साथ प्रेम स्नेह का मधुर व्यवहार रखती थी। स्थानीय मुक्तिधाम पर पहुंचकर पीसीसी सदस्य मनोज होलानी, सीएमओ सैय्यद मकसूद अली, राम सोनी, श्रीनिवास तिवारी, पुरूषोत्तम बियाणी ,मुकेश राठौर, ब्रजमोहन तिवारी, कैलाश अमोदिया, बलवीर बग्गा, मनोज दुबे, धर्मेन्द्र मालवीया, संजय चौबे, जितेंद्र शर्मा, राजेंद्र मालवीया, मुकेश चोबे, राकेश चौहान, गोकुल करोड़, बबलू तिवारी ,हरिओम तिवारी, हरीश जोशी, द्वारका शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, पूनम सोनी, जब्बार शाह, मंसूर ठेकेदार, गुरमीत भाटिया, प्रीत भाटिया, प्रिंस भाटिया, आशीष तिवारी, आदि ने श्रृद्धांजलि अर्पित की। शवयात्रा मे बडी संख्या मे नागरिक उपस्थित थे।