वरिष्ठ पत्रकार महेश साहू का किया सम्मान

कन्नोद – पत्रकार विनोद भूतडा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई कन्नौद का जन्म दिवस अम्बेडकर भवन में मनाया गया l इस अवस्सर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश जी साहू वरिष्ठ पत्रकार नवभारत का उनकी श्रेष्ठ लेखनी के चलते सम्मान किया गया श्री साहू जी के द्वारा पत्रकार साथी विनोद जी भूतड़ा को उपहार स्वरुप क़लम भेंट कर उनके ऊज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।सादे समारोह में समस्त पत्रकार साथी गण उपस्थित थे l सहभोज पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया l भूतडा जी एवं श्री साहू जी को उनके ईस्ट मित्रों सहित समस्त पत्रकार साथियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी l

चंचल भारतीय✒️