देवास =मंगलवार को वार्ड क्रमांक 21 अनिल श्री कॉलोनी के रहवासियों ने गड्ढों और कीचड़ से परेशान हो कर सड़कों पर फैल रहा पानी और कीचड़ को लेकर नगर निगम की उदासीनता को लेकर जिस तरह से प्रदर्शन किया और भरी हुई सड़क पर ,आई लव यू देवास , लिखकर प्रदर्शन किया उस तरह का प्रदर्शन नगर निगम के खिलाफ अन्य वार्डों के रह वासियों को भी आगे आकर करना होगा। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि नगर निगम सिर्फ शहरी सफाई की ओर ध्यान दे रही है कालोनियों में स्वच्छता सर्वेक्षण का कोई प्रभाव नहीं है शहर की विकास नगर ,बजरंग नगर ,सिविल लाइन ,मिश्रीलाल नगर, जय श्री नगर ,अनिल श्री नगर, गंगा नगर ,अग्रवाल नगर एक्सटेंशन जय बजरंग नगर में सबसे ज्यादा परेशानियां कीचड़ और खराब सड़क को लेकर लोगों को उठाना पड़ रही है ।सीवरेज के दौरान खुदी सड़को के कारण उसकी मिट्टी सड़कों पर फेली है और आसपास नालियों का पानी और बारिश का पानी जब मिट्टी में मिलता है तो सड़कों पर कीचड़ मच जाता है । सीवरेज प्रोजेक्ट के दौरान खोदी गई नाली को आज तक कंपनी ने रिपेयर नहीं किया है। यही परेशानी का सबब है नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ स्वच्छता सर्वेक्षण में पुरस्कार पाने के लिए शहरी क्षेत्र में ही सजावट और साफ सफाई कर रहे हैं जबकि कालोनियों की और इनका बिल्कुल भी ध्यान नहीं है कांग्रेस ने कॉलोनी वासियों से अपील की है कि वे अपने अपने वार्ड में हो रही इस तरह की परेशानी को हल करने के लिए स्वयं आगे आए कांग्रेस पार्टी आपके साथ हैं जहां भी हमारी जरूरत पड़े हमें सूचना दे हम आपके बीच आकर आप की लड़ाई में मदद करने के लिए तैयार हैं।
