न्यू विंध्याचल बाल विद्यालय मोखा पिपलिया में आज कक्षा आठवीं के बच्चों का दीक्षांत समारोह मनाया गया जिसमें विशेष अतिथि संस्था मां पार्वती परिवार के संचालक श्री बनेसिंह जी नायक उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर तिलक कर माल्यार्पण किया गया साथ ही बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने रहने की प्रेरणा दी गई एवं विद्यालय के लिए स्पीच स्टैंड देने की बात कही गई इसी के साथ विद्यालय के संचालक श्री अर्जुन जी सेंधव का जन्मदिन मनाया गया बच्चों को कंपोस्ट एवं पेन वितरित किए गए विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय जी सांवलिया के द्वारा बच्चों को निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी गई और कहा गया कि आप देश में कहीं भी कोई भी कार्य करें अपनी जन्म भूमि एवं अपने विद्यालय परिवार जिन्होंने आपको निरंतर आगे बढ़ने में अपना जीवन झोंक दिया उनको कभी नहीं भूलना कुछ भी कार्य करें लेकिन हमारे मन में राष्ट्रभक्ति अवश्य होनी चाहिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों का आभार विद्यालय की शिक्षिका मनीषा विश्वकर्मा एवं काजल चौहान ने माना
