विधायक आशीष शर्मा एवं एसडीएम तहसीलदार की उपस्थिति में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का किया शुभारंभ

कन्नौद। विधायक आशीष शर्मा एवं एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे, तहसीलदार नागेंद्र प्रसाद पानिका की उपस्थिति में इंदौर रोड श्री अन्नपूर्णा वेयरहाउस, श्री कृष्णा वेयर हाउस,कुंडल वेयर हाउस, श्री नटराज वेयरहाउस पर गेहूं उपार्जन केंद्र का आज शुभारंभ हुआ। अतिथियों द्वारा श्री अन्नपूर्णा वेयरहाउस उपार्जन केंद्र पर कृषक से 70 क्विंटल गेहूं खरीदी कर समर्थन मूल्य पर गेहूं व चना खरीदी का शुभारंभ किया। इसी प्रकार श्री कृष्णा वेयर हाउस पर भी कृषक से 17 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। विधायक आशीष शर्मा ने किसान को फूल माला पहनाकर साफा बांधा ,तिलक लगाया ,मिठाई खिलाई, इस अवसर पर शिव पटेल, डॉ विजय गुर्जर,प्रवीण धूत, राजेश चौहान,किसान नेता कृष्णकांत मीणा, महेश परमार सरपंच, अनोखीलाल चौहान, राजेश जोशी, राजू खत्री, घनश्याम पटेल, राजकुमार वर्मा, राधेश्याम जाट, श्रीपरमार, विनोद मालवीय,आदि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता गण मौजूद थे। उपार्जन केंद्र पर किसानों को खड़े रहने के लिये दो गज की दूरी अनुसार गोले बनाये गये हैं। बाहर से आने वाले किसानों के लिये भी हैण्ड वाश सेनेटाईजर पीने के पानी बैठने के लिए छांव आदि की व्यवस्था का भी केंद्रो पर बेहतर तरीके से ध्यान रखा गया है।

विधायक आशीष शर्मा एवं एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे , तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पानीका, उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे ने उपार्जन केन्‍द्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं का निरीक्षण किया। गेहूं के भंडारण की संपूर्ण व्यवस्था देखी। उपार्जन शुरू होने के बाद प्रत्‍येक सेंटर पर रोजाना कितना उपार्जन हुआ उसकी नियमित जानकारी भेजने के निर्देश दिए। उपार्जन केन्‍द्रों पर भीड़ न लगे इसकी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।संस्था के प्रबंधक सतनारायण अग्रवाल एवं छगन लाल कर्मा भी मौजूद थे।

✒️ चंचल भारतीय