सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक आशीष जी शर्मा ने सहपरिवार विजेश्वर महादेव के दर्शन करने आए भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना की संत श्री मणिमहेश चैतन जी महाराज मंदसौर से आशीर्वाद लिया महाराज जी द्वारा भगवान विजेश्वर की तस्वीर भेंट की विधायक जी द्वारा अपने पुत्र का तुलादान भी कराया गया
विधायक आशीष शर्मा ने बताया कि नेमावर मे स्थित सिद्धेश्वर महादेव और बिजवाड़ में स्थित प्राचीन विजेश्वर महादेव भक्तों का मुख्य आस्था का केंद्र है बिजवाड़ विजेश्वर महादेव पर सावन मास व महाशिवरात्रि पर हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु दूर दूर से दर्शन करने आते हैं बिजवाड़ नगर और क्षेत्र के लोग आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सेवा करते है यहां पर बहुत है सुंदरीकरण का काम भी हुआ है श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है भगवान विजेश्वर महादेव से यही कामना की है हमारे पूरे विश्व में शांति बनी रहे भाईचारा बना रहे आज महाशिवरात्रि से यहां पर 8 दिन का मेला भी प्रारंभ हुआ है जिस का आनंद उठाने के लिए दूर दूर से लोग आते है भगवान विजेश्वर महादेव के दर्शन करने लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे














