वृत्त-सोनकच्छ मे एक और बड़ी कार्यवाही, 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई

सोनकच्छ:-कलेक्टर महोदय चंद्रमोली शुक्ला के निर्देश पर एवं सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सिंह सागर के मार्गदर्शन मे देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रूप से निर्माण कर विक्रय कर रहे लोगो के विरुद्ध कण्ट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन एवं मंडल प्रभारी श्री राघवेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व मे आबकारी वृत्त सोनकच्छ में आरोपी अमर सिंह पिता बाबूलाल निवासी सोनकच्छ के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमें मध्य प्रदेश अधिनियम 1915 की धारा 34(1) व 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया। उक्त प्रकरण में 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कि गयी।
मदिरा का बाजार मूल्य 12000 रूपये है। कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक डि पी सिंह एवं आरक्षक दीपक टटवाडे, विकास गौतम का विशेष योगदान रहा। इस प्रकार कि कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।