शासकीय अधिवक्ता एवं अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता ने किया पदभार ग्रहण

बड़वानी: मध्यप्रदेश विधि एवं विधायी कार्य विभाग भोपाल के आदेश के अनुसार अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक पवन जाट, अधिवक्ता बड़वानी के पद पर पदभार ग्रहण किया है। बड़वानी में जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी तब से वर्ष 2022 तक जिला बड़वानी को शासकीय अधिवक्ता लोक अभियोजक का पद रिक्त था हेमेंद्र कुमरावत अधिवक्ता ने जिले में प्रथम शासकीय अधिवक्ता लोक अभियोजक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर अभिभाषक संघ बड़वानी के सदस्य एवं पदाधिकारी गण के द्वारा हर्ष व्यक्त कर दोनों अधिवक्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।