शिवा चौधरी के विरुद्ध एक और मामला दर्ज , चौधरी पर पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज है

• शहर की अनुपम नगर गृह निर्माण सहकारी संस्‍था पर कर रखा है अवैध कब्‍जा

देवास। मध्‍य प्रदेश शासन द्वारा भू-माफियाओ एवं अवैध गतिविधी में लिप्त माफियाओ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवास शहर में भू-माफिया शिवा चौधरी के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है।
पूर्व में शिवा चौधरी के विरुद्ध कई प्रकरण दर्ज है। आज 19 मार्च को फरियादी रजनीश अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल निवासी 185 भगतसिंह मार्ग देवास द्वारा जमीन पर कब्‍जाकर जमीन की नपती न होने देने व जान से मारने की धमकी के संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर थाना औधोगिक क्षेत्र पर धारा 447, 294, 506, 34 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। ग्राम बावडिया जिला देवास में अनुपम नगर ग्रह निर्माण सहकारी संस्‍था के नाम से सर्वे 273/1, 273/2, 273/3, 273/4 कुल रकबा 8.37 एकड है, जिस पर अवैध कब्‍जा कर रखा है।
पूर्व में 12.03.2021 को देवास शहर में भुमाफीया के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई थी। जिसमें भुमाफीया शिवा चौधरी पिता स्व. हीरालाल चौधरी निवासी हैबतराव मार्ग शान्तिपुरा देवास के कब्जे से नावेल्टी चौराहा के पास जूनियर राजवाडे के सामने नजूल की भूमि कुल क्षैत्रफल 1100 स्क्वार मीटर (12000 स्क्वार फीट ) 01 मकान,02 बाडे से अतिकमण हटाया व गिराया गया तया केदारेश्वर मंदिर से भी अवैध कब्जा हटाया व मंदिर से लगी दुकानो को सील किया। जिसकी कुल किमत लगभग 7 करोड़ रू है। जिला प्रशासन की इस सफल कार्यवाही से शहर वासीयो में संतोष व्याप्त हुआ जिसके चलते
कार्यवाही के 48 घंटे के भीतर 7 नई शिकायते सामने आई जिसमें थाना औघोगिक क्षेत्र पर 01 व थाना कोतवाली पर 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे।
7 प्रकरण दर्ज होने के बाद अगले ही दिन 16 मार्च को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने ग्राम भीमसी में आदिवासी बाबू पिता बालू सिंह की 27 हजार स्क्वायर फीट की जमीन पर शिवा चौधरी का अवैध कब्जा था। अवैध कब्जे को सील किया तथा जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कराकर आदिवासी बाबू पिता बालू सिंह को कब्जा दिलाया जाएगा। ग्राम भीमसी में ही सरकारी काकड रोड पर शिवा चौधरी के लगभग 2 हजार स्क्वायर फीट का भवन को तोड़ा गया। जो की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके बनाया गया था और 1 लाख 5 हजार के वार्षिक किराए पर दिया गया था। काकड़ का रास्ता 8 साल के से बंद था उसको भी खुलवाया गया। रामचंद्र नगर में लगभग 2 हजार स्क्वायर फीट के सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाया। इसके अलावा शिवा चौधरी ने गारी समाज की 2 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर 20 साल से कब्जा कर रखा था। उसे मुक्त कराकर भूमि समाज को सौंपी। भूमि के संबंध में पूर्व में जनसुनवाई में आवेदन आए थे। जिसे आज अतिक्रमण मुक्त कराया गया। भूमि की कीमत लगभग 25 लाख रुपये थी।