संगीतमय नानी बाई रो मायरो व कथा का हुआ भव्य आयोजन

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को नगर में शक्ति महिला मंडल के तत्वाधान में चार दिवसीय संगीतमय नानी बाई रो मायरो कथा का भव्य आयोजन रखा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर में शक्ति महिला मंडल द्वारा फ्रीगंज चौराहे से शक्ति माता मंदिर परिसर तक महिला मंडल द्वारा कलश यात्रा का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमय हनुमान चालीसा एवं व्यासपीठ पर विराजमान सांवरिया सेठ की श्री कृष्ण महाआरती से की गई। तत्पश्चात संरक्षक मारुति नंदन हनुमान जी महाराज प्रेरणा स्रोत सीताराम महाराज एवं कथा व्यास सुश्री मोनिका दीदी शर्मा बेडगांव कांटाफोड़ का महिला मंडल एवं श्रद्धालुओं द्वारा साल श्रीफल से सम्मान किया गया। शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष मंजू गुप्ता उपाध्यक्ष किरण व्यास सचिव शोभा टेलर द्वारा बताया गया कि सोमवार से गुरुवार तक नानी बाई रो मायरो कथा दोपहर एक बजे से चार बजे तक एवं पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।