देवास/टोंकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को देवास जिले के ग्राम कन्हैरिया निवासी युवती अपने भाई धारा सिंह एवं गांव के सरपंच राजेंद्र बगानिया के साथ थाने पर पहुंची व एक लडके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसपर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
युवती ने बताया कि वह टोंकखुर्द कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। करीब एक माह पूर्व सतीश उर्फ सोहेल सैयद निवासी टोंकखुर्द ने उसे इंस्टाग्राम पर रिक्वेस्ट भेजी थी। जो उसने स्वीकार कर ली थी। इस कारण से उसकी सतीश उर्फ सोहैल से दोस्ती हो गई थी। जब युवती घर पर अकेली थी उसके माता-पिता खेत पर गए थे तब सोहेल ने युवती को फोन लगाकर बोला कि मैं तेरे घर पर आ रहा हूं। थोड़ी देर में सोहेल युवती के घर मोटर साइकिल से पहुंचा व घर में अंदर घुसकर युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। सतीश उर्फ सोहैल ने युवती के दोनों हाथ पकड़ कर युवती को उसकी तरफ खींचने लगा युवती ने छेड़खानी करने से मना किया तो। सोहेल ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। युवती के जोर से चिल्लाने पर पड़ोसी अजय देवलिया व अजय बगानिया आ गए। इन दोनों व गांव के अन्य लोगों ने सतीश उर्फ सोहेल को पकड़ लिया। गांव वाले सोहेल को पकड़ कर टोंकखुर्द थाने पर लाए। व सतीश उर्फ सोहेल सैयद के खिलाफ टोंकखुर्द थाना ने धारा 452,452 क ,356, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है।
