सीधी प्रभारी तहसीलदार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार व नायब तहसीलदारों ने दिया ज्ञापन

देवास:- 03 सितंबर 2020/मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम देवास एडीएम प्रकाश सिंह चौहान को मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी कर्मचारी प्रशासनिक संघ के बैनर तले ज्ञापन देकर शासन से विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन में लिखते हैं कि,जिला सीधी तहसील कुसमी के प्रभारी तहसीलदार लवलेश मिश्रा पर दिनांक 01 सितंबर/2020 को रात्रि में माफियाओं के द्वारा जानलेवा हमला किया हमले में चोट के कारण उनकी हालत अत्यंत नाजुक है रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, इस प्रकार की घटनाएं राजस्व अमले के अधिकारियों पर प्रदेश में कई बार हो चुकी है लेकिन शासन स्तर से सुरक्षा मुहैया कराने की दिशा में कोई और कदम नहीं उठाए गए हैं हर बार आश्वासन देकर हमारी मांगों को अनसुना कर दिया गया है शासन राजस्व विभाग से इतर विभाग के अतिक्रमण विरोधी अभियान एंटी माफिया अभियान कालाबाजारी विरोधी अभियान खनिजों के अवैध उत्खनन – परिवहन -भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई सामान्य प्रशासन विभाग के कार्य शासन हित में राजस्व विभाग जिम्मेदारी से करता रहा है लेकिन जब पर्याप्त सुरक्षा और आवश्यक संसाधन अवगत कराने की बात आती है तो शासन की नाकामी व हमारे महकमे की सुरक्षा के प्रति लापरवाही नजर आती है।ज्ञापन में चेतावनी देते हुए लिखते है कि हम सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने सामूहिक रूप से या निर्णय लिया है कि अब हम राजस्व विभाग से इतर अन्य विभागों के कार्य अतिक्रमण विरोधी अभियान एंटी माफिया अभियान कालाबाजारी विरोधी अभियान खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई सामान्य प्रशासन विभाग के कार्य सविनय बहिष्कार करेंगे साथ ही शासन से मांग करते हैं कि हमारे साथी प्रभारी तहसीलदार लवलेश मिश्रा के हमलावरों को 48 घंटे में गिरफ्तार कर विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा कर हम तहसीलदार व नायब तहसीलदार को सशस्त्र सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने की दिशा में निर्णय लिया जाए अन्यथा हमें लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीकों से विरोध करने को मजबूर होना पड़ेगा। मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी कर्मचारी प्रशासनिक संघ के श्रीमती राधा महंत तहसीलदार खातेगांव कन्नौद, अवनीश सुनानिया नायाब तहसीलदार कन्नौद, राजश्री ठाकुर नजूल तहसीलदार देवास,प्रवीण पाटीदार तहसीलदार देवास, पूनम तोमर तहसीलदार देवास, जी. एस. पटेल तहसीलदार सोनकच्छ, पूनम परिहार, नाहिद अंजुम, रुचि गोयल, आदित्य चौरसिया नायब तहसीलदार टोंकखुर्द, दर्शनी सिंह नायब तहसीलदार देवास उपस्थित थे।

?चंचल भारतीय कनौद