पोता, पोतीयो और ने अपनी अपनी दादीयो के गंगाजल से पैर पखारे, दादीयो ने पोते ,पोतियो संग लिया खेलकूद में भाग
सोनकच्छ ।तहसील के ग्राम जगदीशपुर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में दादी पोते पोति मेले का आयोजन रखा गया। साथ ही पोते पोतियो संग खेलकूद में हिस्सा लिया । विद्यालय के सहायक शिक्षक रविंद्रपाल सिंह तंवर ने बताया कि। समाचार पत्र के माध्यम से एक घटना को पढ़ने के बाद मेरा मन अत्यंत द्रवित हो गया था कि आजकल बच्चे अपने संस्कार को खोते जा रहे हैं ।फिर विचार आया कि क्यों ना विद्यालय में इस प्रकार के आयोजनों को रखा जाए ।जिससे बच्चों में अपने परिवार के प्रति प्रेम एवं अपने घर के बड़े बुजुर्गों के प्रति सम्मान बना रहे। ऐसा विचार आते ही हम गत 5 वर्षों से 1 दिन का विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन रखते हैं। जिसमें बच्चे एवं दादी खेलकूद के माध्यम से हिस्सा लेती हैं व बच्चे अपने अपने के दादी ओं के पैर धो कर पूजन कर परिक्रमा लगाते हैं। साथ ही उपहार स्वरूप कुछ ना कुछ भेंट करते हैं । रविंद्रपाल सिंह तंवर का कहना है कि यह हमारा एक छोटा सा प्रयास है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक राजीव सूर्यवंशी व विशेष अतिथि सोनकच्छ बीआरसी जीवन सिंह अंगोरिया पूर्व मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह रावत थे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। डी पी सी सूर्यवंशी ने विद्यालय के समस्त स्टाफ की प्रशंसा की एवं कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। जिससे हमारी संस्कृति बची रहे ।एवं बच्चों में उत्तम संस्कार उत्पन्न होते रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन भी किया गया ।जिसमें ग्राम की दादी ने फीता काटा
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रीति वर्मा ने किया आभार रविंद्र पाल सिंह तंवर ने माना।
?️दीपक झाला
