कन्नौद(चंचल भारतीय✍️) :पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने 17 एवं 18 सितंबर को स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया जाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को एसपी कार्यालय, थाना, चौकी, विसबल वाहिनी मुख्यालय, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में व्यक्तिगत रूचि लेकर साफ-सफाई एवं पौधरोपण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यक्रम के फोटोग्राफ District Police Website एवं Social Media Accounts पर अपलोड कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कल्याण एवं लेखा) विजय कटारिया को अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए थे! पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान पखवाड़े के अंतर्गत पुलिस थाना कन्नौद में थाना प्रभारी शिव मूरत यादव की टीम ने थाना परिसर में पौधारोपण कर पौधों का संरक्षण का संकल्प लेकर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत थाना परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया जिस अवसर पर उप निरीक्षक रमेश पचलानिया, लोकेश कुशवाहा, अरविंद भदोरिया, एसआई विनय तिवारी, सोबरन सिंह, रवि वर्मा, आरक्षक मोहन चौहान अर्पित जयसवाल, हिमांशु तोमर सहित थाना कन्नौद पुलिस टीम के स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
