हाटपिपल्या(नरेंद्र चौहान) : पूर्व क्रिकेटर स्व कन्हैया निमावत की स्मृति में त्रिमूर्ति क्रिकेट क्लब हाटपीपल्या द्वारा टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया
टूर्नामेंट का शुभारंभ युवा कांग्रेस संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिह चौहान पूर्व पार्षद अजित राजावत युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष बन्टी गरोठिया प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष पंकज पाठक के आतिथ्य में किया गया
अतिथियों ने फीता काट कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू किया गया
पहला मैच हाटपीपल्या व टप्पा की टीम के बीच खेला गया। शुभारंभ अवसर पर आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत किया
टूर्नामेंट में विजेता टीम को विश्वजीत सिह चौहान द्वारा 21 हजार रुपये का नगद पुरुस्कार दिया जाएगा
कार्यक्रम का संचालन त्रिमूर्ति क्रिकेट क्लब के जाकिर मंसूरी ने किया व आभार पत्रकार नौशाद पटेल ने माना।














