हाईवे पर कार का टायर फटने से कार पलटी, दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल

देवास। जिले के खातेगांव के पास में इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर एक कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए।

दरअसल एक कार मारुति डीजायर MP 09 WE 7915 का इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर टायर फट गया जिससे कार पलटी खा गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए है। हादसे मे विक्रम पिता दिनेश उम्र 32 वर्ष, प्रीति पति विक्रम उम्र 28 वर्ष, कान्हा उम्र 5 वर्ष और अपूर्व उम्र 9 वर्ष घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार विक्रम अपने परिवार के साथ हरदा से इंदौर अपने घर की ओर कार से जा रहा था तभी अचानक गाड़ी का आगे का टायर फूटने की वजह से अनियंत्रित होकर कार पलट गई।
हादसे में घायलो को 108 एंबुलेंस के पायलट दीपक विश्नोई ईएमटी विवेक सिंह यादव ने खातेगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
दुर्घटना में घायल सभी लोगों को खातेगांव अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए हरदा रैफर किया गया है।