हिंदू जागरण मंच द्वारा बिजवाड़ में मनाया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) हिंदू जागरण मंच द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु, और सुखदेव, के शहीद दिवस पर विजेश्वर मंदिर बिजवाड के प्रांगण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया जिसमें आसपास के गांव से व बिजवाड के सामाजिक लोगों ने इकट्ठा होकर श्रद्धांजलि दी हिंदू जागरण मंच जिलामंत्री सुनील सिंह बावरा ,त्रिलोक सिंह पटेल, रामभरोस जयसवाल, आनंद मकवाना, मनोज जामुनिया, लोकेंद्र सिंह दरबार, धर्मेंद्र जायसवाल, अमरसिंह, मानसिंह, मोना सिंह बावरा, महेंद्र सिंह, सहित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।