देवास/ बागली – बागली में पूर्व दिनों में पदस्थ वर्तमान में इंदौर पुलिस विभाग के अति महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी दिलीप जोशी अपनी पत्नी की इस उपलब्धि को उन्हीं की लगन एवं मेहनत का नतीजा बता रहे हैं पुलिस अधिकारी संगीता दिलीप जोशी की प्रशासनिक सेवाएं अभी मध्यप्रदेश शासन को मिल रही है !कड़े संघर्ष के बाद 1987 में पहली बार उप निरीक्षक के रूप में ग्वालियर से चयन हुई श्रीमती संगीता दिलीप जोशी जिस दिन से पुलिस सेवा में आई उसी दिन से मुश्किल हालात में भी कर्तव्य कार्य उत्कृष्ट रूप से करती रही और सभी चैलेंज टास्क जीतकर लगातार सम्मान एवं पुरस्कार लेती रही, इस वर्ष 2021 मे भी उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त हुआ है!
उपलब्धि
वैसे तो पुलिस महकमे में महिलाओं का काम करना और वह भी चैलेंज रोल वाले अपने आप में बड़ी उपलब्धि रहता है! फिर भी श्रीमती संगीता जोशी द्वारा इंदौर जैसी बड़ी जगह पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु वी केयर फॉर यू की स्थापना में अपनी भूमिका निभाई यहां पर लगातार 5 वर्षों तक नवीन प्रयोग कार्य करते करते कई लोगों की मदद की बाल सहायता प्रकोष्ठ में जीआरपी इंदौर अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य किए इसके लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुरस्कृत किया गया विगत 10 वर्षों से पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय पदस्थ है यहां भी 2015 16 में बेस्ट ट्रेनर का यूनियन होम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पुलिस ट्रेनिंग का दिया गया इस अवार्ड में ₹25000 नगद राशि एवं मेडल दिया गया श्रीमती संगीता जोशी इस कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने परिवार एवं बच्चों का भी उचित ध्यान रख रही है
क्या कहना है श्रीमती संगीता जोशी का
संगीता जोशी का कहना है कि उन्हें खुशी हो रही है कि जीवन के 33 वर्ष राष्ट्र सेवा को समर्पित किए हैं और इस दौरान महत्वपूर्ण पद इंदौर स्थित पुलिस ट्रेनिंग विद्यालय में ट्रेनिंग देने का अवसर आया है !इस काम में उन्हें गर्व महसूस होता है कि वह अपने ही जैसे कई उत्कृष्ट राष्ट्रभक्त से ओतप्रोत निरीक्षक उप निरीक्षक तैयार करने में भूमिका निभा रही है
?️सुनील योगी
