21 सितंबर से खुलेंगे प्रदेश के सभी निजी व सरकारी स्कूल,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

गाइडलाइन के मुताबिक 9वीं-12वीं के बच्चों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों से लिखित अनुमति लाना जरूरी, स्कूल छोड़ते समय और खाली समय में विद्यार्थी इकट्ठे न हों, यह तय करने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें जागरुक किया जाएगा

प्रदेश के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 21 सितंबर से लगने लगेंगी। जिलाशिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए। उन्होंने बताया कि केंद्र की स्कूलरी-ओपनिंग गाइडलाइन के अनुरूप एसओपी का पालन किया जाएगा।