प्रदेश में प्रथम बार सर्वाधिक आबकारी वसूली देवास जिले में
देवास । कलेक्टर श्री शुक्ला की अध्यक्षता में आबकारी समिति द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मेसर्स वाइन वर्ल्ड से 25 करोड़ रूपये वसूल कर शासन के राजस्व में की वृद्धि की है। आबकारी अधिकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश में प्रथम बार सर्वाधिक आबकारी वसूली देवास जिले में हुई है। आबकारी अधिकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय ने बताया कि देवास जिले में वर्ष 2020-21 में आबकारी ठेका एकल समूह के रुप में मेसर्स वाइन वर्ल्ड पार्टनर आशीष पांडेय निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश नाम पर 2 अरब 39 करोड़ 51 लाख रुपए में स्वीकृत हुआ था।
जिसे उक्त फर्म कुछ दिनों तक संचालित कर बीच में ही छोड़कर चली गई, जिसका आबकारी विभाग द्वारा 28 करोड़ 54 लाख 76 हजार 820 करोड़ रुपए का खिसारा निकाला, इस राशि को फर्म से वसूल किया जाना था। मेसर्स वाईन वर्ल्ड ने हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राहत लेने के प्रयास किए, लेकिन हाई कोर्ट इंदौर बैंच ने रिट याचिका में 30 मार्च 2022 को वसूली निर्णय किया। जिसके आधार पर जिला समिति ने निर्णय लेकर वसूली की कार्यवाही की गई।














