25 दिनों से लापता पति, एसपी व पुलिस थाने में शिकायत के बाद पत्नी ने कलेक्टर से लगाई गुहार

देवास। करीबन 25 दिनों से लापता पति की शीघ्र तलाश करने की मांग को लेकर ग्राम अगरदा निवासी महिला सुमनबाई बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंची और गुहार लगाते हुए आवेदन दिया। श्रीमती सुमनबाई ने बताया कि मेरे पति मोतीसिंह पिता भागीरथ का अपहरण (लापता) दिनांक 18.10.2020 को हो गया। इस विषय को लेकर मैंने दिनांक 26.10.2020 को थाना खातेगांव एवं पुलिस अधीक्षक को दिनांक 22.10.2020 को पति की गुमशुदगी की शिकायत करते हुए आवेदन दिया था। उक्त आवेदन के आधार पर मेरे पति मोतीसिंह के अपहरण के विषय में थाना खातेगांव रिपोर्ट भी दर्ज कराई गयी है। मेरे पति को गुमशुदा हुए 24 से 25 दिन हो गये है। मैंने व मेरे परिवार ने कई जगहों पर बहुत तलाश की, लेकिन मेरे पति का कोई भी पता नहीं चला। सुमनबाई ने आशंका जताते हुए बताया कि मेरे पति का अपहरण गांव के ही लक्ष्मण पिता गुलाब किया है। क्योकि लक्ष्मण पिता गुलाबसिंह जाति कलोता दिनांक 18.10.2020 को कुछ रूपयो के संबंध मे लेना-देना था। उस विषय मे मेरे पति को बुलाया गया था। उक्त दिनांक से ही मेरे पति गुमशुदा है। सुमनबाई ने कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए मांग की है कि शीघ्र ही मेरे पति की तलाश करने के निर्देश देते हुए उपरोक्त आरोपियों से भी पूछताछ कर कार्यवाही की जाए।