26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

देवास/नेवरी(नरेंद्र चौहान): ज़िले की हाटपिपल्या तहसील के नेवरी के युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।

युवक सावन मेहता उम्र 26 वर्ष निवासी नेवरी की नेवरी में पान मसाले की दुकान थी व युवक के पिता निजी कार्य से इंदौर गए हुए थे। युवक की माता ने भी सल्फास खा कर आत्महत्या करी थी। फाँसी की सूचना मिलने पर नेवरी चौकी प्रभारी एस एस मीणा घटनास्थल पर पहुंचे । मौके का मुआयना कर पंचनामा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के हाटपिपलिया भेजा गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।