देवास। गाजरा बिव्हेल गियर्स लिमिटेड के विचाराधीन प्रकरणों की कार्यवाही कोर्ट में चल रही है। इस संबंध में कम्पनी के समस्त श्रमिकों को सूचना देने हेतु आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इंजीनियरिंग एण्ड इलेक्ट्रीकल गुड्स मजदूर संघ अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने बताया कि गाजरा बिव्हेल गियर्स लिमिटेड कम्पनी जो कि 2006 से अवैध रूप से बंद पड़ी हुई है। जिसका केस काफी समय से कोर्ट में लंबित था। कम्पनी में कार्यरत 750 श्रमिक एवं कर्मचारियों का स्टॉफ बेरोजगार है। बंद कम्पनी का केस मप्र हाईकोर्ट और एनसीएलटी में प्रारंभ हो गया है। उक्त संबंध में कर्मचारियों को सूचना देने हेतु संघ द्वारा दिनांक 26 दिसंबर, रविवार को प्रात: 9 बजे टाटा चौराहे के पास स्थित कम्पनी के गेट पर बैठक आयोजित की जा रही है। उक्त बैठक हर रविवार को आयोजित की जाएगी। जिसमें समस्त श्रमिकों व स्टाफ सदस्यों को उपस्थित होना अनिवार्य है।
