कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा)- गुरुसिंघ सभा कांटाफोड़ की संगत के द्वारा जगत गुरु धन-धन श्री गुरुनानक देव जी का 552 वा प्रकाश पर्व बड़े ही धूम -धाम से मनाया गया
इसी कड़ी में नगर में प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही थी।
गुरुसिंध सभा में आयोजित कार्यक्रम में कन्नौद खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि प्रकाश पर्व आज पूरी दुनिया मना रही है भगवान गुरुनानक देव जी का जीवन मानवता को सच्ची राह दिखाने के लिए था शनिवार को गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का विभिन्न समाजिक संगठनों व्यापारियों एवम् सभी राजनीतिक दलों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे अंत में नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब पंहुचा वहाँ आतिशबाजी के साथ ही गुरु नाम के जयकारें लगाये गए। गुरु पर्व को लेकर गुरुद्वारा साहिब में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है। समस्त सिख समाज के द्वारा गुरु पर्व को बहुत ही सौहार्द शांति पूर्ण ओर गुरु की मर्यादा अनुसार मनाया गया। पर्व अंतर्गत विभिन्न धार्मिक गतिविधियां आयोजित गई। शनिवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला महामंत्री पोपेंद्रसिंह बग्गा परिवार के द्वारा लंगर का आयोजन किया गया बग्गा द्वारा आयोजित लंगर मे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरूद्वारा साहिब पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।
