इंदौर- 30 जुलाई से 4 अगस्त तक पूरा शहर खुलेगा


इंदौर। क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में शहर को 30 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक खोलने पर सहमति बनी है। इसके लिए कलेक्टर मनीष सिंह अलग से आदेश जारी करेंगे। समिति के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण मुरारी मोघे ने बताया कि अभी समिति के सदस्य विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मनोज पटेल तथा भाजपा अध्यक्ष गौरव
रणदिवे, राजेश सोनकर ने कलेक्टर और डीआईजी के साथ
मीटिंग की है, उसमें विभिन्न व्यापारी एसोसिएशन की ओर से
जो सुझाव आए थे, उसको प्रशासन के सामने रखा गया। सभी व्यापारी एसोसिएशन ने त्योहारों को देखते हुए पूर्ण शर्तों के साथ अपनी दुकानें खोलने की अनुमति मांगी थी, जिस पर यह
निर्णय लिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह जल्द ही आदेश जारी करेंगे।