• Latest
  • Trending
  • All

कलेक्टर श्री शुक्‍ला की अध्यक्षता शांति समिति की बैठक

28, July, 2021
देवास जिला जेल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा ने बंदियों को दिया जीवन परिवर्तन का संदेश

देवास जिला जेल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा ने बंदियों को दिया जीवन परिवर्तन का संदेश

24, June, 2026
योग दिवस पर बच्चों को सिखाया योग और सूर्य नमस्कार का महत्व

योग दिवस पर बच्चों को सिखाया योग और सूर्य नमस्कार का महत्व

21, June, 2026
अमलतास अस्पताल में सफल सर्जरी से 30 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

अमलतास अस्पताल में सफल सर्जरी से 30 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

19, June, 2026
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 पेटी देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 पेटी देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

17, June, 2026
जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: इंजेक्शन लगाते समय किशोर के कूल्हे में फंसी सुई, ऑपरेशन कर निकाली गई

जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: इंजेक्शन लगाते समय किशोर के कूल्हे में फंसी सुई, ऑपरेशन कर निकाली गई

17, June, 2026
आबादी क्षेत्र के ऊपर मौत बनकर लटक रही 11 केवी लाइन, जनसुनवाई के बाद प्रशासनिक टीम पहुंची गांव

आबादी क्षेत्र के ऊपर मौत बनकर लटक रही 11 केवी लाइन, जनसुनवाई के बाद प्रशासनिक टीम पहुंची गांव

16, June, 2026
बेटों ने घर से निकाला, अब वृद्धाश्रम में शरण की गुहार: जनसुनवाई में बुजुर्ग दंपति का दर्द छलका

बेटों ने घर से निकाला, अब वृद्धाश्रम में शरण की गुहार: जनसुनवाई में बुजुर्ग दंपति का दर्द छलका

16, June, 2026
भागवत कथा में महिलाओं की चैन उड़ाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया

भागवत कथा में महिलाओं की चैन उड़ाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया

15, June, 2026
स्पोर्ट्स पार्क में गार्ड ने बच्चों को कमरे में किया बंद, वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा

स्पोर्ट्स पार्क में गार्ड ने बच्चों को कमरे में किया बंद, वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा

15, June, 2026
12 घंटे में सुलझा ब्लाइंड मर्डर: दोस्त ही निकले कातिल, पैसों के विवाद में की थी युवक की हत्या

12 घंटे में सुलझा ब्लाइंड मर्डर: दोस्त ही निकले कातिल, पैसों के विवाद में की थी युवक की हत्या

14, June, 2026
पुरुषोत्तम मास शिवरात्रि पर शनि मंदिर में सजा आम का भव्य बंगला, श्रद्धालुओं में उत्साह

पुरुषोत्तम मास शिवरात्रि पर शनि मंदिर में सजा आम का भव्य बंगला, श्रद्धालुओं में उत्साह

13, June, 2026
प्रेमकुमार अग्रवाल आत्महत्या मामला: 100 करोड़ की धोखाधड़ी से टूटे कॉलोनाइजर ने दी जान! सुसाइड नोट में 6 लोगों के नाम, बेटे ने मांगा न्याय

प्रेमकुमार अग्रवाल आत्महत्या मामला: 100 करोड़ की धोखाधड़ी से टूटे कॉलोनाइजर ने दी जान! सुसाइड नोट में 6 लोगों के नाम, बेटे ने मांगा न्याय

13, June, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

कलेक्टर श्री शुक्‍ला की अध्यक्षता शांति समिति की बैठक

by Live Update
28, July, 2021
in देवास

सार्वजनिक स्थानों पर मूर्ति, झांकी, ताजिये स्थापना न करे – कलेक्टर श्री शुक्‍ला

नागरिकों से अपील है कि अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस को सहयोग करे – एसपी डॉ. सिंह

देवास शहर में गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी वार्डो में सुसज्जित वाहन उपलब्‍ध रहेगा – नगर निगम आयुक्‍त श्री चौहान

देवास। आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी, मोहर्रम आदि के अवसर पर आवश्यक विचार-विमर्श के लिए शांति समिति की बैठक कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में की गई।

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने आम जनता से अपील की कि 20 अगस्‍त से 01 सितम्‍बर तक होने वाले धार्मिक आयोजन अपने घर पर ही स्‍थापना और उपासना करेंगे। आगामी समय में मनाये जाने वाले गणेश चतुर्थी, मोहर्रम आदि त्यौहार राज्य शासन द्वारा कोविड-19 को रोकने के लिए जारी निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक घर में ही मनाये। देवास जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोके।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला कहा कि पर्यवारण को ध्‍यान में रखते हुए मिट्टी के गणेश जी स्‍थापित करें, पीओपी के गणेश जी स्‍थापित न करे। ताजिये घर पर ही बनाये, सार्वजनिक स्थानों पर ताजियें स्थापना न करे।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला कहा कि जिले में घारा-144 प्रभावशील है। धार्मिक कार्य/त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर न करें तथा न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली, चल समारोह निकाले। सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी, ताजिये स्थापना न करे तथा किसी प्रकार का पंडाल, टेन्ट, शामियाना नही लगाए। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक में सदस्यों द्वारा जो सुझाव दिये गये हैं, उनको नोट किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सुझावों पर विचार कर सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि जिले में सभी नागरिक आपसी सदभाव व शांति बनाये रखते हुए त्यौहार मनायें और देवास के परस्पर सदभाव की परंपरा को आगे भी बनायें रखें। सभी अपने-अपने घरों में ही पूजा/उपासना करें। धार्मिक/उपासना स्थलों पर एक समय में 05 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे न हों। सभी फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन करे। यदि कोई व्‍यक्ति उल्‍लंघन करता है तो सख्‍त कार्रवाई की जायेगी। उन्‍होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस को सहयोग करे।

नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान ने बताया कि गणेश जी की प्रतिमा के विर्सजन के लिए देवास शहर के सभी वार्ड में सुसज्जित वाहन उपलब्‍ध रहेगा। जिसमें आप घर में स्‍थापित गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन कर सकते है। धार्मिक त्‍यौहारो को ध्‍यान में रखते हुए सार्वजनिक स्‍थानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्‍यान रखा जायेगा।

बैठक में जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री नरेन्‍द्र सिंह राजपूत, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, नायब काजी शहर सीनियर श्री नोमान अहमद अशरफी, शहर काजी जूनियर श्री अबुल कलाम फारूकी, प्रेस क्‍लब अध्‍यक्ष श्री श्रीकान्‍त उपाध्‍याय, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सिंह चौहान, श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री मनोज राजानी, श्री गुरूचरणसिंह सलूजा, श्री अशोक लखमानी, श्री बहादुर मुकाती, ओम जोशी तथा शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

RelatedPosts

देवास जिला जेल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा ने बंदियों को दिया जीवन परिवर्तन का संदेश
देवास

देवास जिला जेल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा ने बंदियों को दिया जीवन परिवर्तन का संदेश

by DEWAS EXPRESS
24, June, 2026
योग दिवस पर बच्चों को सिखाया योग और सूर्य नमस्कार का महत्व
देवास

योग दिवस पर बच्चों को सिखाया योग और सूर्य नमस्कार का महत्व

by DEWAS EXPRESS
21, June, 2026
अमलतास अस्पताल में सफल सर्जरी से 30 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी
देवास

अमलतास अस्पताल में सफल सर्जरी से 30 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

by DEWAS EXPRESS
19, June, 2026
Load More
Next Post

गंदगी भारत छोडो अभियान अन्तर्गत निगम अधिकारियो, कर्मचारियो को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई

RSS MP JANSAMPARK

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में "विकसित मध्यप्रदेश कॉन्क्लेव" को संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति वी.वी. गिरि जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In