जिले में 4 लाख 60 हज़ार से अधिक लोगो को अभी भी वैक्सीन का प्रथम डोज लगाना बाकी
देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में वैक्सीनेशन महा अभियान के संबंध में सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि जिले में 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन का महा अभियान चलाया जाएगा। 25 अगस्त को जिले में 1 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य को पाना आपके सहयोग से ही संभव है। वैक्सीनेशन के लिए जिले में ढाई सौ से अधिक वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जायेंगे। जिले में जिन्होंने अभी तक वैक्सीन का प्रथम डोज नहीं लगाया है। उनकी लिस्ट बनाई गई है, वैक्सीनेशन सेंटर पर आने के लिए मैसेज भेजे जा रहे है। अक्टूबर अंत तक जिले में दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। आप सभी समाज के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। जिले में 04 लाख 60 से अधिक लोगो को अभी भी वैक्सीन का प्रथम डोज लगाना बाकी है।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि आप सभी अपने सदस्यों को एक्टिव करें और नागरिकों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार- प्रसार करें। जिन नागरिकों का वैक्सीन के दूसरे डोज का समय आ गया है, उन्हें दूसरा डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें। वैक्सीनेशन से हमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने में मदद मिलेगी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को हम सब ने मिलजुल रोका है।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों से कहा कि आप टीम बनाएं और समाज के नागरिकों को मैसेज करें, घर जाकर प्रेरित करें। जहां भी समाज की पापुलेशन ज्यादा है, वहां वैक्सीनेशन सेंटर पर नागरिकों आप लेकर आए। मुस्लिम बहुल इलाकों में जाएं और नागरिकों को प्रेरित करें। जिले में पर्याप्त सेंटर बनाए गए हैं। वैक्सीनेशन के लिए सभी अधिकारियों की बैठक भी ली गई है। अनुभाग स्तर पर बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।














