जन्म प्रमाण पत्र के हितग्राहियों में जागी खुशी की लहर, 10 महीने से नही मिल पा रहे थे प्रमाण पत्र
भौंरासा(अभय नागर) – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाटा एंट्री ऑपरेटर नहीं पहुंचने से लोगों को जन्म प्रमाण पत्र पिछले 10 महीने से नहीं मिल पा रहे थे वही डॉ जावेद पटेल के निलंबित होने से यहाँ पर डॉ की जगह पिछले कई महीनों से खाली थी जिसके लिए बुधवार को भोरासा के कांग्रेसी नेता इरफान मदनी, पूर्व पार्षद बहादर भाटिया, अज़हर पठान के साथ कई हितग्राहियों के समेत अन्य लोग भी बीएमओ के पास पहुंचे थे सोनकच्छ बीएमओ आदर्श ननेरिया को इनके द्वारा एक लूडो गेम गिफ्ट कर अलग ही तरह का विरोध किया गया। जिस पर बीएमओ के द्वारा तुरंत ही भोरासा के लिए प्रति मंगलवार एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति एवं डॉ हिमांशु कटारे को भौंरासा स्वास्थ केंद्र पर अटैच कर दिया गया सोनकच्छ हॉस्पिटल में पदस्थ ऑपरेटर दीपक रेकवार को प्रति मंगलवार भोरासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर प्रमाण पत्र जारी करने व अन्य कार्य के लिए आदेशित किया गया है तुरंत आदेश जारी कर तुरंत आदेश का पालन करने को कहा गया है आदेश जारी होने के बाद हिग्राहियो ने काँग्रेस नेता इरफान मदनी समेत सभी मीडिया साथियों का आभार जताया है














