देवास। जिले के खातेगांव के ग्राम ग्राम चंदवाना क्षेत्र सोमवार रात करीब 9 बजे में एक घटना सामने आई जिसमे तीन आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर पहले लोहे के हथियार से मारपीट की जिसके बाद उसपर ट्रैक्टर चलाकर उसकी हत्या कर दी।
दरसल सोमवार की रात को मृतक रामविलास कुम्हार उम्र 45 वर्ष निवासी खेत टप्पर ग्राम चन्दवाना थाना खातेगांव अपने पुत्र राहुल कुम्हार उम्र 26 वर्ष के साथ बाइक से जा रहा था जिसके बाद घात लगाए बैठे आरोपी जो की मृतक के भाई व भतीजे है भगीरथ कुम्हार (मृतक का भाई) और सुनील व अनिल कुम्हार (मृतक के भतीजे) निवासी खेत टप्पर ग्राम चन्दवाना थाना खातेगांव ने पहले मृतक की बाइक रोकी और सब्बल व फावड़े से उनके साथ मारपीट की जिसके पश्चात जिसके बाद आरोपी सुनील ने मृतक के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। इस पूरी घटना में मृतक के पुत्र ने भागकर अपनी जान बचाई और टप्पर में छुपकर डायल हंड्रेड को फोन लगाया जिसके बाद डायल हंड्रेड ने घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद रामविलास के पुत्र राहुल जो की पूरी घटना का चश्मदीद हे उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया।
खातेगांव पुलिस ने तीनो आरोपीयो पर धारा 302, 341 व आदि धाराओं के साथ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुरे मामले की विवेचना खातेगांव थाना प्रभारी महेंद्र परमार द्वारा की जा रही है।














