हाटपिपल्या (नरेंद्र चौहान)। शासन की योजना के अंतर्गत नगर करनावद में किसान नवीन पाटीदार के खेत पर लगभग 90 मीटर के क्षेत्रफल में बने प्लास्टिक के तालाब मे भरे पानी में बुधवार के दिन खेत पर कार्य करने वाले एक व्यक्ति का पैर फिसलने से वह तालाब के पानी में गिर गया जिसमें उसकी मौत हो गई, सूचना मिलने पर पुलिस चौकी करनावद का पुलिस बल मौके पर पहुंचा ।
देखे वीडियो👇
चौकी प्रभारी हिमांशु पांडे से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहन पिता दरियाव भिलाला ठाकुर निवासी करनावद के शव को गुरुवार के दिन सुबह से ही पुलिस प्रशासन द्वारा पानी मे ढूंढने का प्रयास किया गया बड़ी मकसद के बाद लगभग 20 घंटों के बाद गोताखोरों की मदद से व्यक्ति के शव को पानी की गहराई से ढूंढ कर बाहर निकाला गया।
शव का मौका पंचनामा बनाकर पीएम के लिए शासकीय अस्पताल हाटपीपल्या भेजा गया। वहीं मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।














