देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी। अब दो दिनों से लगातार जिले में 34 नए संक्रमित मरीज़ मिले है।
कल 17 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1677 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 34 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
17 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी..

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 4 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 83 हो गयी है।

देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में यह कोरोना के आंकड़ों में बहुत तेज़ी आई है अभी तक के प्रतिदिन आने वाले आकड़ो के मुकाबले दो दिनों से लगातार 34 संक्रमितो का आंकड़ा सामने आ रहा है जो कि उनसे कई गुणा ज्यादा है। अन्य शहर व जिलो के मुकाबले यह बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है। यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।














