• Latest
  • Trending
  • All

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिड़ावद में सीएम राइज स्कूल का किया भूमि पूजन

21, January, 2022
सतपुड़ा एकेडमी के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा, 35 स्कूलों के 400 से अधिक विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण

सतपुड़ा एकेडमी के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा, 35 स्कूलों के 400 से अधिक विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण

07, May, 2026
Dewas जिले के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर किर्लोस्कर कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 08 मई को

Dewas जिले के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर किर्लोस्कर कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 08 मई को

06, May, 2026
शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026, MP Shaurya Sankalp Yojana 2026

MP Shaurya Sankalp Yojana: सेना और पुलिस में भर्ती के लिए OBC युवाओं को फ्री ट्रेनिंग और स्टाइपेंड, 11 मई तक करें आवेदन

06, May, 2026
किसान की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता: खेतों से बोरिंग की केबल व स्टार्टर चुराने वाला शातिर चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

किसान की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता: खेतों से बोरिंग की केबल व स्टार्टर चुराने वाला शातिर चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

06, May, 2026
Dewas नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ

Dewas नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ

06, May, 2026
Dewas भारत तिब्बत समन्वय संघ में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां

Dewas भारत तिब्बत समन्वय संघ में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां

05, May, 2026
देवास : स्वच्छता सर्वेक्षण-2026

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: एक्शन मोड में देवास नगर निगम, आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश और सौंपी जवाबदेही, लापरवाही पर ‘सेवा समाप्ति’ की चेतावनी

05, May, 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: देवास से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए 20 जून को रवाना होगी ट्रेन, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता

05, May, 2026
किलकारी अभियान 2.0

Dewas : अब खिलेगी बच्चों की मुस्कान; कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में ‘किलकारी अभियान 2.0’ का आगाज़

05, May, 2026
luteri dulhan

Dewas ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश, शादी के 10 दिन बाद भागी थी पत्नी, पुलिस ने महाराष्ट्र से 2 दलाल किए गिरफ्तार

05, May, 2026
डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना

एमपी में डेयरी खोलने पर मिलेगी 10 लाख तक की सब्सिडी! जानें ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना’ की पूरी जानकारी

05, May, 2026
sonu sood helping hand

देवास: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए सोनू सूद की टीम ने चलाया फंड रेजिंग अभियान, मासूम काशी के लिए जुटाए 2.31 लाख रुपये

05, May, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Friday, May 8, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिड़ावद में सीएम राइज स्कूल का किया भूमि पूजन

by DEWAS EXPRESS
21, January, 2022
in देवास

बेटा और बेटी बराबर आयेंगे, तभी सृष्टि का चक्र चलेगा

महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए बांस उत्पादन का कार्य महिला स्वयं सहायता की बहने करेगी, शासन ने महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए अनेक कार्य किये, महिलाओं की आमदानी बढे इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूह को काम दिया जा रहा है। यह बात सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम चिडावद में शा उ मा वि परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्वयं सहायता का बांस रोपण के द्वारा आर्थिक उन्नयन एवं सीएम राईज स्कूल के भूमि पूजन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि बहनों द्वारा बनाये गये उत्पाद विदेशों तक बीक रहे हैं। जिससे बहनों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई हे। भाषण की शुरुआत लाड़ली लक्ष्मी योजना के किन्यवयन से की। उन्होंने कहा कि घर में बेटे का जन्म होता था तो खुशियाँ मनाई जाती थी। अब इस योजना के तहत बेटियों के जन्म पर खुशियाँ मनाई जाती है। सीएम राईज स्कूल के बारे में कहा की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एक जगह अच्छे से मिले इसके लिए यह योजना प्रारम्भ की गई। ग्राम चिडावद में करोड़ों की लागत से सीएम राईज स्कूल बनेगा। जिसमें सभी सुविधाएं रहेगी और ग्रामीणों की मांग पर चिडावद में सेवा सहकारी संस्था खोलने की घोषणा तथा खेल मैदान बनाने की घोषणा की। अभी तक चिडावद की सेवा सहकारी संस्था टोककला थी मंच से पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, और सांसद महेंद्र सिंह सोंलकी ने भी उदबोधन दिया, सीएम अपने निर्धारित समय से देर से पहुंचे। वे चिडावद में भाजपा नेता बाबूलाल त्यागी के निवास पर बूथ समितियों की बैठक में पहुंचे।वहाँ से कुछ ही दूरी पर स्थित राशन दूकान पर पैदल ही पहुचें और दो हितग्राहियों को राशन वितरण किया। यहाँ से भगवान दत्त के मंदिर जाकर पूजन अर्चना की। तथा पूर्व सरपंच कवंरवालाल मिस्त्री के घर भोजन किया। गौरतलब है कि मिस्त्री अजा वर्ग से है। इसके बाद भाजपा नेता मधूसूधन पटेल के निवास पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। तत्पश्चात शा उ मा वि परिसर में सभा को सबोंदित किया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में वन विभाग के सहयोग से महिला स्व-सहायता समूह एवं आरटीसन कंपनी के बीच अनुबंध हुआ। महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं एक हजार एकड़ की भूमि पर बांस के पौधों का उत्पादन करेंगी। आरटीसन कंपनी 20 वर्ष तक बांस समूह से खरीदेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले साल एक बांस पर 60 रुपये, दूसरे साल 36 रुपये और तीसरे साल 16 रुपये देगी। महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रति एकड़ एक से डेढ़ लाख रुपये की प्राप्ति होगी। श्री चौहान ने बताया कि देवास जिले के ग्राम खटांबा में महिला समूह द्वारा पोषण आहार का कारखाना भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब बड़े ठेकेदारों के खाते में पैसा नहीं जाता है, बल्कि पैसा समूह के खातों में जाता है।

अधिक से अधिक महिला स्व-सहायता समूह बनें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन अधिक से अधिक महिला स्व-सहायता समूह का गठन करना चाहती है। महिलाओं का समूह बनने से निम्‍न-मध्‍यम वर्गीय महिलाओं को हर माह एक निश्चित आमदनी प्राप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में शासन ने पहल की है। खुद देवास जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने गणवेश सिलाई का कार्य जो पांच करोड़ 40 लाख का था, उसमें भी एक करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। श्री चौहान ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर महिला को कम से कम माह में 10 हजार रुपये की आमदनी प्राप्त हो सके, जिससे वह अपना घर चला सके। श्री चौहान ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूह को अचार, पापड़, बड़ी, मास्क, सेनीटाइजर बनाने का कार्य भी दिया गया था, जिसे उन्होंने पूरा करके दिखाया है।

सीएम राइज स्कूल का किया भूमि पूजन
चिड़ावद ग्राम में आये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चिड़ावद में 16 करोड़ की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल के कार्य का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस वर्ष प्रदेश में सीएम राइज स्कूल खोल रहे हैं। 25 गांवों के बीच एक सीएम राइज स्कूल होगा। इन स्कूलों में आधुनिक तरीके से शिक्षा देकर बच्चों में गुणवत्ता सुधार किया जायेगा। सीएम राइज स्कूल प्रायवेट स्कूलों से कहीं बेहतर होंगे। स्कूल में लायब्रेरी, प्रयोगशाला, इंगलिश एवं हिन्दी से शिक्षा की व्यवस्था, बच्चों के आने-जाने के लिये बस की सुविधा, पर्याप्त स्टाफ रहेगा। यह स्कूल नर्सरी से 12वी कक्षा तक संचालित किया जायेगा

मुख्यमंत्री ने की खेल मैदान की घोषणा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिड़ावद ग्राम के बच्चों की मांग पर खेल मैदान बनाने की घोषणा की। मौके पर ही उन्होंने कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला को निर्देश दिये कि वे शीघ्र ही जमीन देखें और खेद मैदान का निर्माण कार्य शुरू करवायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी इच्छा है कि बच्चे खेलें-कूदें और शिक्षा ग्रहण करें। ये बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बहुत जरूरी है।

किसान प्राकृतिक खेती की ओर लौटें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिड़ावद से किसानों का आव्हान किया कि वे प्राकृतिक खेती की ओर लौटें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अब अपने खेत में प्राकृतिक खेती करेंगे। प्राकृतिक खेती से भी आमदनी बढ़ती है। लोग प्राकृतिक खेती की ओर जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान विविध प्रकार की फसल लें। गेहूं का उत्पादन इस वर्ष बहुत ज्यादा हुआ है। गेहूं के भण्डारण की समस्या सामने आई है। किसान गेहूं के अलावा अन्य फसल भी लें।

लाड़ली लक्ष्मियों को देखकर संतोष का अनुभव होता है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिड़ावद में कन्या पूजन कर कहा कि 2006 में उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की थी। जिन बच्चियों को गोद में लेकर प्रमाण-पत्र दिये थे, आज वे बच्चियां 11वी एवं 12वी कक्षा में पहुंच चुकी हैं। उन्हें देखकर संतोष का अनुभव होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे हमेशा से लगता था कि बेटियों के साथ भेदभाव क्यों होता है। मेरे मन में यह विचार आया कि जब बेटी पैदा हो तो लखपति हो। इसी सोच के चलते लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। मध्य प्रदेश में अब लगभग 40 लाख बच्चियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल रहा है। बेटी जब 21 वर्ष की हो जायेगी, तब उन्हें एक लाख रुपये की राशि प्राप्त होगी। श्री चौहान ने कहा कि अब हमने तय किया है कि जब हमारी लाड़लियां कॉलेज में जायेंगी तो उन्हें 25 हजार रुपये अलग से दिये जायेंगे।

सेवा सहकारी समिति बनाने की घोषणा की
मुख्यमंत्री ने ग्राम चिड़ावद में वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आसपास के चार गांवों को लेकर सेवा सहकारी समिति बनाई जायेगी, लेकिन इन गांवों में पहले से मौजूद शासकीय उचित मूल्य दुकानों को बन्द नहीं किया जायेगा।
महिला स्व-सहायता समूह ने विभिन्न उत्पादों की टोकरी भेंट की
महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने द्वारा उत्पादित विभिन्न उत्पादों की टोकरी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को भेंट की। साथ ही कृषि उत्पादन की टोकरी भी भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने उक्त भेंट सहर्ष स्वीकार किया। मौके पर उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन के हितग्राहियों को लाभांश का वितरण किया। गणवेश बनाने वाले समूह को भी लाभांश का वितरण किया। मौके पर ही स्ट्रीट वेण्डरों को भी 10 हजार रुपये की ऋण राशि का प्रमाण-पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्व-सहायता समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कटंगा प्रजाति के बांस से बने फर्नीचर को देखा और उसकी सराहना की।
सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी ने कहा कि सोनकच्छ क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रतिदिन 18 से 20 घंटे कार्य करते हैं। इतना कार्य करने के बाद भी उन्होंने इस क्षेत्र के लिये एवं संगठन के लिये समय निकाला।
पूर्व विधायक श्री राजेंद्र वर्मा ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिये समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सोनकच्छ तहसील को गोद लें, ताकि और बेहतर ढंग से इसका विकास हो सके। इसके पूर्व कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत बांस का उत्पादन किया जायेगा। बांस देवास जिले की पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि कटंगा प्रजाति के बांस से फर्नीचर बनाये जाते हैं। उन्होंने बताया कि 34 समूह बांस उत्पादन के कार्य में लगे हुए हैं। बांस के कारण शीघ्र ही देवास जिले की पहचान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर होने लगेगी।
कार्यक्रम में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने ‘’एक जिला-एक उत्‍पाद’’ अंतर्गत जिले में किये गये कार्य की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि देवास जिले में बासं उत्‍पादन की अपार संभावना है। जिले में 34 स्‍व-सहायता समूह बासं की खेती कर रहे है। बासं से बने फर्निचर की मांग देश-विदेश में हो रही है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्र राजपूत, जनप्रतिनिधि सर्वश्री राजीव खंडेलवाल, दीपक बैरागी, राम सोनी, शिवराज जवासिया, नरेंद्र पाटीदार मौजूद थे। कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री संदीप यादव, पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, एसपी डॉ. शिव दयाल सिंह, डीएफओ श्री पीएन मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एएसपी श्री मं‍जीत सिंह चावला, सहित अधिकारीगण, महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RelatedPosts

सतपुड़ा एकेडमी के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा, 35 स्कूलों के 400 से अधिक विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण
देवास

सतपुड़ा एकेडमी के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा, 35 स्कूलों के 400 से अधिक विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण

by DEWAS EXPRESS
07, May, 2026
Dewas जिले के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर किर्लोस्कर कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 08 मई को
देवास

Dewas जिले के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर किर्लोस्कर कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 08 मई को

by DEWAS EXPRESS
06, May, 2026
किसान की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता: खेतों से बोरिंग की केबल व स्टार्टर चुराने वाला शातिर चोर रंगे हाथों गिरफ्तार
देवास

किसान की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता: खेतों से बोरिंग की केबल व स्टार्टर चुराने वाला शातिर चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

by DEWAS EXPRESS
06, May, 2026
Load More
Next Post

महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए बांस उत्पादन का काम महिला स्वयं सहायता समूह को मिलेगा- सीएम

RSS MP JANSAMPARK

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार के नवनियुक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों को दी बधाई
  • सोमनाथ हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In