इंदौर के साथ ही प्रदेशभर में शुरू हो जाएगा बसों का संचालन, इंदौर-भोपाल चार्टर्ड के साथ ही बीआरटीएस पर दौड़ेंगी आई बस कलेक्टर ने पर्यटन को खोलने को लेकर कहा -बारिश के कारण अभी वहां खतरा, इस पर बाद में निर्णय लेंगेलॉकडाउन के बाद से धीरे-धीरे खुल रहे इंदौर को शनिवार से पूरी तरह से अनलॉक हो जाएगा। शुक्रवार को इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने नाइट कपy के साथ ही रविवार के लॉकडाउन को भी खत्म करने की घोषणा कर दी। इसके अलावा लंबे समय से थमे हुए बसों के पहिए भी अब कल से दौड़ेंगे शुरू कर देंगे। बस ऑपरेटर्स की टैक्स की मांग को सरकार ने मान लिया है। इसके बाद ही संचालक बस चलाने पर राजी हो गए हैं। इसके अलावा इंदौर से भोपाल दौड़ने वाली एआईसीटीएसएल की बसों का भी संचालन शनिवार से शुरू हो रहा है। बीआरटीएस पर भी लंबे समय बाद आई बस दौड़ती नजर आएंगी। हालांकि, अभी पर्यटन को बंद रखने का कलेक्टर ने निर्णय लिया है।लंबे समय बाद चलेंगी आई बसेंअगस्त तक पूरा टैक्स माफ कर दिया गया है। इसके साथ ही एसोसिएशन ने अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा कर दी है। वहीं, कलेक्टर ने एआईसीटीएसएल की सेवाएं भी शुरू करने की घोषणा कर दी है। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि बसों के संचालन पर निर्णय हो गया है। हम शनिवार से ज्यादा से ज्यादा बसों का संचालन शुरू कर देंगे। इसमें इंदौर-भोपाल चार्टर्ड के साथ ही बीआरटीएस परदौड़ने वाली आई बस शामिल हैं।
सितंबर का 50 फीसदी टैक्स माफ
कलेक्टर ने बताया कि मार्केट के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह से खुल चुके हैं। ऐसे में टर्नओवर को बढ़ाने के लिए बसों का संचालन जरूरी था। इसे लेकर लंबे समय से बात चल रही थी। इनकी टैक्स माफी की मुख्य मांग को शासन ने मान लिया है। अगस्त तक पूरी तरह से टैक्स माफ किया गया है, जबकि सितंबर में 50 फीसदी टैक्स लिया जाएगा। यानी की सितंबर का भी 15 दिन का ही टैक्स देना होगा। किराए को लेकर समिति के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।














