सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर पडने वाले धनतलाव घाट पर दो ट्राले की टक्कर हो गई पायलेट विकास भाटी बिजवाड ने बताया की आज सुबह 11 बजे के लगभग एक ट्राला यूपी 94 टी 2754 रेत भरकर घाट पर खराब हो जाने से खड़ा था तब तभी सामने से आ नेमावर ट्रांसपोर्ट के ट्राले ने घाट पर खडे खराब ट्राले को टक्कर मार दी जिससे वह ट्राला घाट से नीचे जा गिरा जो क्षतिग्रस्त हो गया घटना की जानकारी मिलने पर बिजवाड़ चौकी प्रभारी अरविंद सिंह भदोरिया मौके पर पहुंचे वह मामले की जांच कर कारवाई कर रहे हैं














