देवास। मुख्य वन संरक्षक पी एन मिश्रा के आव्हान पर पौधों मे पानी देने हेतु देवास के आम नागरिक शंकरगढ पहाड़ी पर एकत्रित हुए । 27 मार्च रविवार को प्रात: 6 बजे से बङी संख्या मे देवास रहवासी शंकरगढ पहाड़ी पर पौधों को पानी पिलाने के पुनीत कार्य में वन विभाग के सहभागी बने । मुख्य संरक्षक श्री मिश्रा ने देवास की जनता से अपील की है कि वे भी प्रति रविवार यहां आकर पौधों को पानी दें एवं पर्यावरण को बढ़ावा देने में अपना सहयोग करें। पर्यावरण संरक्षण आज बड़ी गम्भीर समस्या है जिसके लिए जन जन को जागरूक करना अति आवशक है । शंकरगढ पर्वत पर अगर नगर वन जिस वक्त मूर्तरूप लेगा तो देवास के वातावरण में बड़े सकारात्मक बदलाव आएँगे। टेकरी को बनाया है शंकरगढ बनाएँगे के नारे उपस्थित जन समूह ने लगाए। ग्रीन आर्मी, हरित मालवा समिति, जिला पर्यावरण प्रहरी, ग्रीन देवास, रोटरी क्लब देवास, देवास इन्ङस्टीयल असोसिएशन आदि संस्थाओं द्वारा नियमित पर्यावरण गतिविधियों मे भाग लेने हेतु देवास की जनता का आव्हान किया गया ।














