देवास : शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले मक्सी रोड पर ग्राम सिया के पास अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत ही गयी।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि कल रात 8 बजे के करीब इंदौर से अपने घर जा रहे ब्यावरा ज़िला राजगढ़ निवासी संजय दांगी नामक को ग्राम सिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, बताया जा रहा है कि युवक अपनी गाड़ी को रोड किनारे खड़ी कर पानी पीने बाहर उतरा था। टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया।














