सुन्द्रेल बिजवाड(दीपक शर्मा) : आज समय वह हैं कि हम राम राज्य की कल्पना कर हैं राम राज्य स्थापित करना कोई कठिन कार्य नही हैं हमें हमारे कार्य क्षेत्र को राम मय बनाना हैं अर्थात कोई अपना पराया नहीं सभी को एक समदृष्टि से देखना और सभी के साथ योग्यतानुसार व्यहार करना ही राम राज्य हैं उक्त वचन महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस में श्री कमलेश जी शास्त्री ने विजेश्वर धाम बिजवाड़ में कही आपने कहा कि शिक्षा को शिक्षा ही रहने दिया जाए, शिक्षा को व्यापार या आय का स्त्रोत न बनाए वर्तमान में लोगो की जेब से रुपये कैसे वसूले जाए यही शिक्षा रह गयी है क्योंकि इतनी महंगी पढ़ाई हो गयी हैं।
जब राम अपने गुरुदेव के आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने गए, जब गुरुदेव ने यही सिखाया कि जीवन में मर्यादा के साथ दूसरे के सम्मान की भावना बनी रहे इससे बढ़कर शिक्षा और कोई नहीं हो सकती। यही वह भाव व व्यवहार हैं जो घर-घर में रामराज्य स्थापित करता हैं कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री आशीष जी शर्मा ने व्यासपीठ व गुरुदेव का शाल श्रीफल से स्वागत किया और कहा कि आज भी हमारी भारतीय संस्कृति महान हैं जो राम कृष्ण ध्रुव प्रहलाद जैसे आत्माओं को जन्म देकर इस राम की कथाओं को अपने बल पर आगे बढ़ा रही हैं विधायक आशीष शर्मा द्वारा भजन भी गाए गए और महिला मंडल की पूरी टीम को इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक बधाई दी प्रमोद व्यास व राहुल खिचरवाल ने सपत्नीक व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया














