मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला देवास ने अपने कर्मचारियों की माँग के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला देवास को ज्ञापन सौपा , ज्ञापन में कई गई मांगे निम्न अनुसार है
• शासकीय कर्मचारी स्व.श्री शरद धुरीया ड्रेसर जिला चिकित्सालय देवास के परिवार को शासन के नियमानुसार कोरोना योद्धा योजनान्तगत 50 लाख की सहायता राशि अविलंब जारी करने की कार्यवाही की जावें।
• शासकीय कर्मचारी स्व.श्री शरद धुरीया ड्रेसर जिला चिकित्सालय देवास के परिवार
के एक व्यक्ति को नियमानुसार अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जावे।
• सी.एम.एच.ओ./सी.एस. एवं समस्त अधिनस्थ स्वा. संस्थाओं में 55 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मचारीयों तथा बी.पी., हार्ट, शुगर, केसर, इत्यादी गंभीर बीमारी से पिडीत कर्मचारियों की ड्युटी कोविड़ अंतर्गत नहीं लगाई जावें।
• सी.एम.एच.ओ./सी.एस. एवं समस्त अधिनस्थ स्वा. संस्थाओं के सभी कर्मचारीयों को मास्क, सेनेटाईजर, केप, ग्लब्स एवं आवश्यक मेडीसियन नियमित रूप से उपलब्ध कराई जावें
• विभाग के सभी कर्मचारीयों की प्रत्येक 15 दिवस में कोविड़ की जॉच कराई जावें, जिसमें किसी भी अधिकारी से पूछने या अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं हो।
• किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के पॉजीटिव आने पर प्रापर ₹ कान्टेक्ट ट्रेसिंग करवाते हुये फर्स्ट कान्टेक्ट में आने वाले सहकर्मियों को 14 दिवस क्वारेनटीन करावें एवं नियमानुसार कोविड़ की जाँच करवायें।
• स्टॉफ के बीमार कर्मचारी की सिटी स्केन फ्री की जावें।
• स्टॉफ के किसी भी कर्मचारी को कोरोना होता है तो उसका ईलाज जिला चिकित्सालय में किया जावें।
• स्टॉफ के किसी भी कर्मचारी बीमार होता है तो उसे अवकाश प्रदान किया जावें।
• संदीप यादव एवं संदीप सांगते को विगत 9 माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है तत्काल वेतन का भुगतान किया जावे।















