• दोनो ही बच्चों का शुक्रवार को आया था रिजल्ट
देवास : शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र रेलवे स्टेशन में कल 18 वर्षीय छात्र ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
थाना कोतवाली टी आई महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि 18 वर्षीय छात्र दिव्यांश द्विवेदी ने कल अपने घर पर फाँसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया युवक के माता पिता महाराष्ट्र रहते है इसलिए शव का पोस्टमार्टम आज उनके आने के बाद करा जाएगा। छात्र के फाँसी लगाने का कारण अभी पता नही चल पाया है मृतक दिव्यांश का शुक्रवार को कक्षा 12वी का रिजल्ट आया था पुलिस उस एंगल से भी घटना की जांच कर रही है।
वही दूसरी ओर ज़िले की खातेगांव तहसील में 18 वर्षीय छात्रा की अपने ही खेत पर बने कुएं में डूबने से मौत हो गई। बालिका स्नेहा जेपी कॉलोनी में निवास करने वाली अपनी सहेली के यहां जाने का कहकर स्कूटी से निकली थी। एक घंटे बाद तक जब स्नेहा वापिस घर नहीं लौटी तो स्नेहा की माँ और उसके चाचा नितेश कर्पे उसे तलाशते हुए बेहड़ी रोड स्थित अपने खेत पर पहुंचे। वहां स्नेहा को स्कूटी दिखी लेकिन आज पास स्नेहा की नजर नहीं आई। कुएं के नजदीक पहुंचे तो स्नेहा का शव नजर आया। जिसके पश्चात पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। शव को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि अभी स्नेहा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है शुक्रवार को ही स्नेहा का भी 12वीं का रिजल्ट आया था और वो दो सब्जेक्ट में फेल हो गई थी। पुलिस ने घटना को विवेचना में ले कर जांच शुरू कर दी है।
दोनो की मौत का पुख्ता कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। दोनो ही का 12वी का रिजल्ट शुक्रवार को आया था। और पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा रिजल्ट से न खुश हुए बच्चो के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 जारी किया गया है जिसमे विद्यार्थी आसानी से अपने सवालों के जवाब पूछ सकते हैं। इसमें नंबर कम आने से लेकर सभी तरह के प्रश्नों के जवाब काउंसलर देंगे। और जो विद्यार्थी फेल हुए है उनके लिए रुक जाना नही योजना के जरिये पुनः पास होने का अवसर दिया जाता है। इसलिए जो भी विद्यार्थी अपने रिजल्ट से न खुश हो वह इन सुविधाओं का लाभ उठा कर अपनी समस्या हल कर न कि आत्महत्या जैसे कदम उठाये।














