सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा) । गौ भक्त मोहन सिंह राणा पुलिस विभाग में रहकर कर रहे है गाय माता की सेवा जहां लोग अपने पशुओं को पालने में कतराते है, आवारा छोड़ देते हैं ऐसे पशुओं की सेवा पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक पद पर रहा कर मोहन सिंह राणा द्वारा की जा रही राणा जी धार्मिक प्रवृत्ति के है हम बता दें कि कुछ दीन पहले बिजवाड़ चौराहे पर रात्रि में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे गाय का एक पैर टूट गया गाय एक आंख अंधी भी है गाय भूखी प्यासी बैठी हुई थी जैसे ही राणा जी को गाय की खबर लगी उस दिन से ही राणा जी गाय की सेवा में लग गए दूसरों के घर पर जाकर गाय के लिए भूसा लाना पाला लाना सहित गाय की देखभाल कर रहे हैं वही इस कार्य में पप्पी राव द्वारा भी गाय की सेवा की जा रही है सुबह दोपहर शाम में पानी वह गाय की देखभाल की जा रही है पप्पी राव ने बताया कि गाय का पैर अज्ञात वाहन की टक्कर से टूट गया था गाय के पैर की पट्टी भी करवा दी गई थी गाय को गौशाला में छोड़ा जाएगा जहां पर उसकी अच्छे से देखभाल हो सके।














